बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया हर किसी को पसंद है और इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की लाइफस्टाइल पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की छोटी-छोटी चीजों को अक्सर कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार बॉलीवुड सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे खुलासे करते हैं, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स अपने 'वन नाइट स्टैंड' के बारे में बताकर हंगामा मचा चुके हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
Bollywood Stars: कुब्रा सैत से पहले ये सेलेब्स कर चुके हैं 'वन नाइट स्टैंड', रणवीर के खुलासे ने मचा दिया था हंगामा
कुब्रा सैत
अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में अपनी किताब 'ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर' में खुलासा किया कि साल 2013 में वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गर्भपात करवाना पड़ा था। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 30 साल थी। वह अंडमान पर एक ट्रिप पर थीं, जहां ड्रिंक लेने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ इंटीमेट हो गई थीं। उसके कुछ दिनों बाद उन्होंने जब प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव आया। हालांकि, कुब्रा ने ये भी कहा कि उन्हें इस चीज का कोई पछतावा नहीं है।
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने जिस शख्स के साथ वन नाइट स्टैंड किया था उसी के साथ वह रिलेशनशिप में भी रही थीं। अभिनेत्री ने बताया था कि वह शख्स उनसे रिश्ते में कमिटमेंट चाहता था लेकिन उन दिनों अभिनेत्री अपना करियर बनाना चाहती थीं।
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी जब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल हुए थे, तब अभिनेता ने अपने 'वन नाइट स्टैंड' का खुलासा किया था। इस चैट शो में करण जौहर ने इमरान हाशमी से जब पूछा था कि आप अपने जवानी के दिनों की कौन-सी चीज सबसे ज्यादा याद करते हैं? इस पर उन्होंने मुस्कुराकर जवाब दिया था वन नाइट स्टैंड। अभिनेता के इस जवाब पर करण जौहर भी चुप रह गए थे।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जिन्होंने भी वन नाइट स्टैंड किया है और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था। अभिनेता ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक से अधिक बार वन नाइट स्टैंड किया था।