{"_id":"5bc6de9dbdec22695f5f2702","slug":"sunny-leone-instagram-post-on-birthday-of-daughter-nisha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन ने बेटी के साथ पोस्ट की तस्वीरें, बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन ने बेटी के साथ पोस्ट की तस्वीरें, बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट
Wed, 17 Oct 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
Link Copied
सनी लियोन इन दिनों मैक्सिकों में हैं। छुट्टियों के साथ ही वो अपनी बेटे निशा कौर बेबर का जन्मदिन भी मैक्सिकों की वादियों में मना रही हैं। सनी लियोन की बेटी का ये तीसरा बर्थडे हैं। इस मौके पर सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और निशा की खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही उसमें उन्होंने एक बहुत ही प्यारा सा मैसेज भी लिखा। उनके इस कैप्शन को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनी अपनी बेटी निशा से कितना प्यार करती हैं।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : SELF
सनी ने कैप्शन में लिखा- 'दुनिया की सबसे खूबसूरत परी! मेरी स्वीट गर्ल को तीसरे बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं। तुम मेरी सनशाइन हो। सिर्फ तुम... तुम मुझे खुश कर देती हो जब मैं उदास होती हूं। तुम ये कभी नहीं जान पाओगी कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं। प्लीज मेरी सनशाइन मुझसे कभी दूर मत जाना।'
बताते चलें कि सनी लियोन ने महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था। सनी ने जब निशा को गोद लिया था। इस समय निशा सिर्फ 21 महीने की थी। सनी ने उस दौरान बताया था कि उनको निशा को देखते ही प्यार हो गया था। इसी के चलते निशा को अडॉप्ट करने का फैसला लिया था। निशा की अडॉप्शन पर सनी के पति डेनियल का बयान सामने आया था जब उन्होंने बताया था कि तकरीबन दो साल के आवेदन के बाद हम निशा को एक अनाथालय से ला पाए थे। अनाथालय वाले अदभुत काम कर रहें हैं। हमें लगा हमें इनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
सनी लियोनी इन दिनों मैक्सिकों में छुट्टियां बिता रहीं हैं। वेकेशन की तस्वीरों को सनी लियोन अपने इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर कर रहीं हैं। इन तस्वीरों में सनी बेहद ही सेक्सी और हॉट दिख रहीं हैं। इन दिनों एक्ट्रेस सनी लियोनी देश के बाहर एंजॉय कर रही हैं। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी बेहद ही हॉट नजर आ रहीं हैं। उन्होंने बिकनी पहनी हुई है और सिर पर हैट लगाया हुआ है। समंदर के पास सनी की ये हॉट तस्वीर मानों जैसे पानी में आग लगाने का काम कर रही हो।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
सनी लियोनी को वैसे तो उनके फैंस बिकनी में पसंद करते हैं लेकिन इस बार सनी को अपनी बिकनी कि इस तस्वीर में लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा। उनकी इस तस्वीर में फैंस के काफी नेगेटिव कमेंट्स झेलने पड़ रहे हैं। बता दें सनी ने हाल ही में स्प्लिट्सविला की शूटिंग खत्म की है और लगता है अब वो मैक्सिको में समंदर किनारे सैर करने निकल गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।