सनी लियोनी फिल्मों के अलावा इन दिनों अपने बच्चों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी छोटी से छोटी एक्टिविटी के बारे में जानना चाहते हैं। इसकी पुष्टि एक बार फिर से हुई जब सनी लियोनी ने पॉपुलरिटी के मामले में कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
दरअसल, सनी लियोनी ने सोशल मीडिया से लेकर गूगल टॉप सर्च तक में धूम मचा रखी है। इस साल भी सनी ने भारत में गूगल सर्च में अगस्त के पहले हफ्ते तक सबसे अधिक ढूंढ़े जाने वाली हस्तियों की सूची में पहले नंबर पर हैं। सनी लियोनी ने इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान और सलमान समेत दूसरों को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के अनुसार, ज्यादातर लोगों ने सनी से जुड़े वीडियो को गूगल पर सर्च किया है। इसके अलावा उनकी बायोपिक सीरीज 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' को भी लोगों ने ढूंढ़ा है। सनी लियोनी को सर्च करने वाले राज्यों में मणिपुर और असम सबसे आगे हैं।
4 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
गूगल सर्च में टॉप पोजिशन आने पर सनी लियोनी ने कहा कि 'मेरी टीम ने मुझे इस बारे में बताया। यह मेरे फैंस की वजह से हो सका जो लगातार मेरे साथ बने हुए हैं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'
पढ़ें: प्ले स्कूल से निकलते समय अचानक क्यों रोने लगा सनी लियोनी का बेटा? मां का ऐसा था रिएक्शन
5 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
पिछले साल भी सनी लियोनी गूगल सर्च में पहले नंबर पर थीं। बता दें कि कनाडा में जन्मीं सनी लियोनी ने साल 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और तेरा इंतजार जैसी फिल्में की हैं।