सनी देओल ने बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज किया है। उनके एक्शन के प्रशंसकों की तादाद काफी बड़ी है। सनी देओल लंबे समय तक थियेटर में सीटियां बटोरते रहे हैं। कुछ सालों से वो बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। जब-जब उनके करियर पर सवाल होता है, तो उनके दिल का दर्द जुबां पर आ ही जाता है।
सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा
2 of 8
सनी देओल
- फोटो : gettyimages
सनी देओल पिछले दस सालों से अपने करियर को संभालने की कोशिश करते रहे हैं। उन्हें एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कई सालों से वो एक हिट के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक बड़ा दांव लगाया। सनी अपनी सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल वंस अगेन' लेकर आए। पिछले महीने आई इस फिल्म ने पहले तीन-चार दिन तो अच्छी कमाई की, इसके बाद धड़ाम हो गई। इसने सनी के करियर को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा
3 of 8
सनी देओल
- फोटो : gettyimages
घायल वंस अगेन के उम्मीदों पर खरा ना उतरने के बाद ये उनसे ये सवाल किया जाने लगा है कि आखिर वो अपने हमउम्र दूसरे अभिनेताओं की तरह मल्टीस्टारर फिल्म क्यों नहीं करते हैं। इस पर सनी ने जो कहा वो निश्चित ही उनके प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाला है।
सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा
4 of 8
सनी देओल
- फोटो : gettyimages
सनी देओल से पूछा गया कि आखिर अपनी उम्र के दूसरे सितारे जैसे अनिल कपूर या सुनील शेट्टी की तरह आप भी नए कलाकारों की तरह काम क्यों नहीं करते। इस पर सनी ने कहा कि वो नए सितारों के साथ काम करने को तैयार हैं। उनके साथ काम करने को कोई हीरो तैयार नहीं।
सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा
5 of 8
सनी देओल
- फोटो : gettyimages
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार सनी देओल ने कहा कि वो किसी भी नए सितारे के साथ काम करने को तैयार हैं। मगर उनके साथ ही शायद नए कलाकार काम नहीं करना चाहते।