60 के दशक से फिल्मों में काम कर रहे धर्मेंद्र 90 के दशक तक आते आते एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बारे में उन्हें भी नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। कांति शाह ने इस फिल्म के दौरान धर्मेंद्र के साथ एक ऐसी चाल चली जिसने धर्मेंद्र के साथ साथ उनके बेटे सनी देओल के भी होश उड़ा दिए थे।
आईएमडीबी के अनुसार, दरअसल कांति शाह ने धोखे से धर्मेंद्र से अपनी अडल्ट फिल्म में काम करवा लिया और धर्मेंद्र को इसका पता भी नहीं चला। लेकिन कांति शाह ने अपनी हद तब पार की जब उन्होंने मसाज करवाने के बहाने धर्मेंद्र के नंगे बदन को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
मौका था एक सीन शूट का। धर्मेंद्र सीन का इंतजार कर रहे थे कि तभी वहां कांति शाह आए और धर्मेंद्र से कहा, 'तुम अपनी छाती पर तेल लगा लो और मसाज करवा लो क्योंकि अभी तुम्हें घुड़सवारी का एक सीन करना है और उसमें तुम्हारी छाती नंगी रहनी चाहिए। धर्मेंद्र बिना ना-नुकुर के मान गए। उन्हें लगा फिल्म के एक्शन सीन के लिए ये जरूरी है, लेकिन वो कांति शाह की असली मंशा से अंजान थे।
धर्मेंद्र अपने शरीर पर तेल लगवाने के लिए बैठे और उसी दौरान कांति शाह ने धर्मेंद्र के नंगे बदन को छोड़ उनके चेहरे के क्लोज शॉट ले लिए। धर्मेंद्र को लगा कांति शाह पूरा शूट कर रहे हैं, लेकिन कांति शाह ने अपने शॉट्स में धर्मेंद्र के नंगे बदन को छोड़ उनके चेहरे को ही शूट किया।