फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Blackbuck poaching case Salman Khan did not appear court today next hearing on 19 December

काला हिरण शिकार मामले में सलमान को मिली हाजिरी माफी, वकील ने बताई ना आने की वजह

Fri, 27 Sep 2019 02:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Sep 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Blackbuck poaching case Salman Khan did not appear court today next hearing on 19 December
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान (Salman Khan) को आज काला हिरण शिकार (Blackbuck Poaching Case) मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना था। सलमान के वकील ने उनकी ओर से कोर्ट में नियमित हाजिरी माफी की अर्जी पेश की। जोधपुर जिला व सेशन ग्रामीण न्यायालय ने इस अर्जी को स्वीकार किया। जिसके बाद अब इस केस की सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर कर दी गई है। वहीं इस मामले में सलमान के वकील का बयान आया है। सलमान के वकील ने कहा है कि वह बिजी शेड्यूल की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान सलमान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। कहा यह भी जा रहा था कि ऐसा नहीं करने पर दबंग खान की जमानत भी रद्द हो सकती है। 

दरअसल, कुछ दिनों पहले सलमान को मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि इस धमकी की वजह से सलमान खान कोर्ट में पेश न हों। साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। सलमान पिछली बार जोधपुर ग्रामीण के जिला और सेशन न्यायालय में पेश नहीं हुए थे और हाजिरी माफी लगाई थी। उनकी इस हरकत पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार वो पेश नहीं होंगे तो कार्रवाई होगी। 

आपको बता दें, साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा था। वहीं बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है। 

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की कोर्ट में पेशी से यश चोपड़ा के जन्मदिन तक, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed