लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सितारे अपने घरों में हैं और खुद को अलग-अलग तरह से व्यस्त रख रहे हैं। इस दौरान कई सितारे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं और फैंस के लिए वीडियो-तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो खाना बनाते नजर आ रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच खाना बना रहे थे सुनील शेट्टी, इस वजह से पत्नी माना ने पिट लिया सिर
लॉकडाउन में सुनील शेट्टी घर में खाना बना रहे हैं। उनके साथ दो अन्य लोग उनकी मदद कर रहे हैं। भले ही सुनील शेट्टी खाना बना रहे हों लेकिन उनकी पत्नी माना उन पर निगरानी बनाए हुए हैं। साथ ही वो उन्हें निर्देश भी दे रही हैं।
वीडियो में सुनील शेट्टी खाना बनाते हुए अपने डॉग से खेल भी रहे हैं। तभी माना कहती हैं, 'नमक दे, हल्दी दे और धनिया पाउडर।' माना को पता चलता है कि धनिया पाउडर नहीं है। ये सुनकर वो अपना सिर पकड़ लेती हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। इनकी मदद के लिए सुनील शेट्टी ने भी अपना हाथ बढ़ाया है।
सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर बताया कि 'हममें से किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि ये दिन भी देखना पड़ेगा। ये हम में से हर एक को प्रभावित कर रहा है और कुछ के लिए, ये प्रभाव बहुत कठिन है। जो लोग 10x10 फीट के कमरे में रहते हैं, सैनिटाइजर उनकी पहुंच से बाहर है और सामान्य खाना भी उनके लिए दिन मुश्किल होता जा रहा है। ये वक्त उन्हें यह बताने का है कि हम इसमें उनके साथ हैं। कमजोर परिवारों को सहारा देने में हमारी मदद करें। हम 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' पर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक दान का उपयोग केवल राहत कार्य के लिए किया जाए।'
Throwback: जब शाहरुख से कहा गया था- 'नाक खराब है, सांवला रंग है, हीरो नहीं बन पाओगे', अभिनेता ने ऐसे दिया था जवाब