बॉलीवुड में अब स्टार किड्स के डेब्यू की बारी आ चुकी है जिसमें श्रीदेवी से लेकर सैफ अली खान की बेटी शामिल है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। हम बात कर रहे 90 के दशक के हीरो सुनील शेट्टी के बेटे की।
खबर है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। बता दें कि उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को जोड़ा जा रहा है। फिलहाल अहान एक्टिंग सीख रहे हैं और फिट शरीर के लिए जिम में पसीना भी बहा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अहान की फिल्म को लेकर करण जौहर और साजिद नाडियावाला लंबे अर्से बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। वहीं दोनों ने ही अहान के साथ सारा को सिलेक्ट करने का मन बनाया है। देखा जाए तो साल 2018 में बॉलीवुड में कई बदलाव लाने वाला साल होगा।
वहीं, करण फिल्म 'धड़क' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्लवी कपूर और एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर लीड रोल में होंगे। फिल्म धड़क सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है। सैराट अकेली ऐसी मराठी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
करण की इस साल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' भी आ रही है जिसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार करेंगे। इतना ही नहीं सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में बिजी है जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में होंगे। फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे।