बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़े अवॉर्ड शो के आयोजन हुए वहीं अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म केसरी रिलीज हुई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसके अलावा भी ऐसी कई खबरें रहीं जो पूरे हफ्ते चर्चा में बनी रहीं। आज 'संडे-फंडे' कॉलम में हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते किन खबरों ने खूब बटोरी सुर्खियां।
2 of 6
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि सपना चौधरी को मथुरा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, जहां से बीजेपी नेता और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का कब्जा है। इन सब कयासों के बीच कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है।
3 of 6
Filmfare Awards 2019
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का एलान हो चुका है। 23 मार्च की शाम को मुंबई के जियो गॉर्डन में यह अवॉर्ड समारोह हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिला तो वहीं राजी बेस्ट फिल्म साबित हुई। सबसे ज्यादा अवॉर्ड फिल्म राजी, बधाई हो और अंधाधुन को मिला।
4 of 6
uday chopra
- फोटो : social media
मोहब्बतें और धूम 3 के एक्टर उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर यकीन करना मुश्किल है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया कि 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डिएक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।' उदय चोपड़ा के ट्वीट के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो डिप्रेशन के शिकार हैं।
5 of 6
kesari, mard ko dard nahi hota
- फोटो : social media
होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की केसरी और अभिमन्यु दासानी की डेब्यू फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई है। केसरी की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। छोटे बजट की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजरेकर की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है।