ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन को लेकर एक खबर आई। रिपोर्ट में कहा गया कि सुनैना की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । डॉक्टरों के मुताबिक, सुनैना के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। खबर वायरल होने के कुछ देर बाद ही सुनैना ने खुद ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी तबीयत एक दम ठीक है। ये खबर पूरी तरह से फेक थी ।
2 of 7
Hrithik Roshan sister Sunaina
- फोटो : instagram
ऋतिक की बहन सुनैना लाइम लाइट से दूर रहती हैं । बॉलीवुड पार्टी या ईवेंट में उन्हें कम ही देखा जाता है । हालांकि ऋतिक सोशल मीडिया पर बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । सुनैना रोशन परिवार की असली हीरो मानी जाती हैं। सुनैना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे ।
3 of 7
Hrithik Roshan sister Sunaina
- फोटो : instagram
सुनैना की जिंदगी में बहुत मुश्किलें आईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मौत को भी मात दे दी । सुनैना के पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के बड़े स्टार थे लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने के बारे में कभी नहीं सोचा । 46 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है।
सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है। सुनैना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नादर से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई । सुनैना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है।
इसमें राजीव पॉल का नाम खासा चर्चा में रहा। इन सब के अलावा सुनैना कैंसर से लड़कर वापस आई हैं । सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था। सुनैना अपने पिता के साथ जब फिल्म 'क्रेजी 4' की शूटिंग में उनके साथ काम कर रही थीं तो उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई।