15 जून 2025 को आमिर खान की फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर अनुभवी एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने बताया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा कैसे बनीं। उन्होंने फिल्म में आमिर खान के किरदार 'भुवन' की मां 'यशोदा माई' का रोल निभाया। अभिनेत्री ने बताया कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें ढूंढने के लिए काफी कोशिशें कीं।
2 of 5
आशुतोष गोवारिकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ashutoshgowariker
गोवारिकर को अच्छी लगी मुले की परफॉर्मेंस
पीटीआई से बातचीत में सुहासिनी ने बताया कि गोवारिकर ने टीवी पर फिल्म 'हू तू तू' का एक प्रमोशनल क्लिप देखा और तुरंत उसमें दिलचस्पी लेने लगे। प्रोमो देखने के बाद उन्होंने पूछा वह महिला कौन है? उस समय वहां मौजूद फिल्ममेकर की मां ने सुहासिनी मुले को मृणाल सेन की 1969 की मशहूर फिल्म 'भुवन शोम' में उनकी परफॉर्मेंस से पहचान लिया। उस पहचान ने उन्हें ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
सुहासिनी मुले को ढूंढना पड़ा
सुहासिनी मुले ने बताया 'तो, उन्हें असल में मुझे ढूंढना पड़ा। 'कचरा' का रोल निभाने वाले आदित्य लखिया की मां को मैं बहुत अच्छी तरह जानती हूं। उन्होंने लखिया से संपर्क किया और उनकी मां के जरिए मेरा फोन नंबर लेकर मुझसे बात की।' यह इत्तेफाक था कि 'भुवन शोम' में डेब्यू करने के कई दशकों बाद, मुले ने 'लगान' में भी 'भुवन' नाम के ही एक और किरदार की मां का रोल निभाया।
4 of 5
फिल्म लगान आमिर खान
- फोटो : X
'लगान' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'लगान' के 25 साल पूरे होने के मौके पर इसे 12 से 14 जून 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। इस फिल्म में सुहानी मुले के अलावा आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रैचेल शैली, पॉल ब्लैकथॉर्न, कुलभूषण खरबंदा, राजेन्द्र गुप्ता और रघुवीर यादव जैसे कलाकार नजर आए थे।
5 of 5
लगान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'लगान' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' का बजट 25 करोड़ रुपये था। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 58.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 46.39 रुपये का कलेक्शन किया था।