सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बीते रोज सीबीआई की टीम सुशांत के घर सीन रीक्रिऐट करने पहुंची थीं। सुशांत केस में शुरू से ही मुखर रहे सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि सुशांत के शव की कोई तस्वीर ही उपलब्ध नहीं है। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक दोस्त नीलोत्पल मृणाल इस ट्वीट से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
सुशांत के शव की तस्वीर को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने किया यह दावा, एक्टर के दोस्त ने बताई सच्चाई
नीलोत्पल मृणाल ने कहा, 'हमने अंतिम संस्कार करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखा था और तस्वीरें भी क्लिक की गईं। तस्वीरें सुशांत के परिवार के पास हैं।' नीलोत्पल सुशांत के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में मौजूद थे। उन्होंने सुशांत के शव को कंधा भी दिया था।
Did parent and relatives have anytime a glimpse of of their dear SSR’s body before cremation? If answer is no then giving false address of crematorium makes sense. No photographs available!!
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 22, 2020
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई पूरी मुस्तैदी से जांच कर रही है। सीबीआई की पूछताछ में सुशांत की अटॉप्सी करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि मुंबई पुलिस के कहने पर सुशांत का पोस्टमॉर्टम जल्दी में किया गया। शनिवार को सीबीआई की एक टीम कूपर अस्पताल पहुंची, जहां सुशांत की अटॉप्सी करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ हुई।