सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं की तलाश में सीबीआई ने मुंबई में डेरा डाला हुआ है। हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है और ये खुलासे अपने साथ नए सवालों की बौछार ला रहे हैं। अभिनेता के कुक नीरज सिंह ने बताया है कि सुशांत के पुराने घर में अपने आप ड्रम बजना, लिफ्ट का ऊपर नीचे आना और कमरे की लाइट अचानक बंद हो जाना, जैसी तमाम घटनाएं होती थीं।
नीरज सिंह ने एक निजी चैनल को दिए बयान में कहा, 'जब सुशांत सर पाली बाजार में कैप्री हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे, उस वक्त मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया था। वहां मेरा काम सफाई करना, कुत्तों को घूमाना, चाय और खाने के साथ-साथ सुशांत सर को अन्य चीजें परोसने का था। इसी फ्लैट में हमें सुशांत सर के साथ संपर्क में रहने के लिए वॉकी-टॉकी सेट्स दिए गए थे।'
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरज ने आगे बताया, 'एक रात जब मैं सो रहा था, तभी अचानक वॉकी पर आवाज सुनाई दी कि, 'नीरज लाइट्स बंद कर दो'। मैं उठकर सुशांत सर के बेडरूम की तरफ गया और वहां देखा कि वो सो रहे हैं और कमरे की लाइट्स भी बंद हैं। मैं वहां से वापस लौट आया। कुछ देर बाद मुझे फिर ऐसी ही आवाज सुनाई दी। इस बार मैं फिर से वहां गया तो देखा सर सो रहे हैं लाइट्स बंद हैं।'
नीरज ने बताया, 'मैं बात से बहुत डर गया और उस रात सो नहीं पाया। कैप्री हाइट्स में हमें लिफ्ट के ऊपर- नीचे जाने की आवाज सुनाई देती थीं। यहां तक कि कभी- कभी हमें ड्रम बीट्स की आवाजें भी आती थीं। इस वजह से सुशांत सर कुछ दिनों के लिए कैप्री हाइट्स से वॉटर स्टोन रिसॉर्ट में शिफ्ट हो गए थे।'
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 में बदला था घर
सुशांत ने बांद्रा स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट की छटवीं और सातवीं मंजिल के चार फ्लैट 9 नवंबर 2019 से 2022 तक तीन साल के लीज पर लिए थे। हर महीने का किराया चार लाख 50 हजार रुपये था, जो हर साल 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था। ये डुप्लैक्स फ्लैट था, जिसमें ऊपर रिया चक्रवर्ती और सुशांत रहते थे और नीचे उनका स्टाफ रहा करता था।