सोनाक्षी सिन्हा के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे। उन पर पहले ही धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। बीते दिनों सोनाक्षी से पूछताछ करने पुलिस उनके घर भी पहुंची थी लेकिन वो शूटिंग की वजह से हैदराबाद में व्यस्त थीं इस वजह से पुलिस उनसे नहीं मिल पाई। अब सोनाक्षी की आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना विवादों में फंस गई है।
2 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
फिल्म खानदानी शफाखाना के खिलाफ दिल्ली के एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर सूट फाइल किया है इसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। डॉ विजय ने इसके लिए टी सीरीज और फिल्म की डायरेक्टर शिल्पी दासगुप्ता को एक नोटिस भी भेजा है।
3 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
स्पॉटबॉय के मुताबिक डॉ विजय ने सेंसर बोर्ड को 18 जुलाई को एक लेटर भी भेजा। इस लेटर में कहा गया है कि डॉ. विजय के पिता, डॉ हकीम हरि किशन लाल के मशहूर और ख्यातिप्राप्त पारंपरिक खानदानी शफाखाना का फिल्म में अवैध तरीके से इस्तेमाल किया गया है।'
4 of 5
Khandaani Shafakhana
- फोटो : social media
लेटर में आगे लिखा कि डॉ हकीम की तस्वीर का भी अवैध रूप से फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया है, जो कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करता है। डॉ. विजय, मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉ हकीम हरी किशनलाल के बेटे हैं।
5 of 5
Khandaani Shafakhana
- फोटो : social media
'खानदानी शफाखाना' फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बेबी बेदी का किरदार निभा रही हैं, जिसे विरासत में मामाजी का खास शफाखाने को चलाने की जिम्मेदारी मिलती है। इस शफाखाने में लोग सेक्स संबंधी परेशानियों के इलाज के लिए आते हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।