फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी का आखिरी ट्वीट, इस खास शख्स को लिखा था मैसेज

Sun, 25 Feb 2018 05:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
SRIDEVI LAST TWEET BEFORE DEATH TO THE SPECIAL PERSON OF HER LIFE
sridevi

बॉलीवुड में अपने जानदार एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया। शनिवार रात कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। अपने आखिरी पलों में 54 वर्षीय श्रीदेवी अपने पति और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में थीं। वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह को अटेंड करने पहुंची थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा श्रीदेवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वह अक्सर ही ट्वीट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती थीं। 

SRIDEVI LAST TWEET BEFORE DEATH TO THE SPECIAL PERSON OF HER LIFE
Sridevi

श्रीदेवी ने 23 फरवरी 2018 को आखिरी बार ट्वीट किया था। उन्होंने तमिल फिल्म 'काथडी' का ट्रेलर पोस्ट करते हुए उसके कलाकारों को शुभकामनाएं दी थीं। 20 फरवरी 2018 को काथडी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के भतीजे अभिषेक कार्तिक मुख्य भूमिका में हैं। 
 



 

SRIDEVI LAST TWEET BEFORE DEATH TO THE SPECIAL PERSON OF HER LIFE
sridevi

श्रीदेवी ने ट्वीट कर अपने भतीजे, उनकी को स्टार साई धनशिका और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था- 'काथडी के कलाकारों और पूरी टीम को बधाई। सभी ने बेहतरीन काम किया।' श्रीदेवी के निधन की खबर सुनने के बाद उनके कई फैंस उनके आखिरी ट्वीट पर कमेंट करके अपना दुख जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SRIDEVI LAST TWEET BEFORE DEATH TO THE SPECIAL PERSON OF HER LIFE
sridevi

गौरतलब है कि श्रीदेवी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म साल 2017 में आई मॉम थी। उन्होंने इसमें बहुत ही शानदार अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया' और 'जुदाई' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed