{"_id":"5a9267b74f1c1bea028b4730","slug":"sridevi-had-gone-in-dubai-with-whole-family-in-his-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स की शादी में दुबई गईं थी श्रीदेवी, अंबानी परिवार से जुड़ा है दुल्हन का रिश्ता ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शख्स की शादी में दुबई गईं थी श्रीदेवी, अंबानी परिवार से जुड़ा है दुल्हन का रिश्ता
Sun, 25 Feb 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohit marwah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुबई में गया पूरा कपूर खानदान ने मोहित मारवाह की शादी में तीन दिन लगातार जमकर मस्ती की। शादी में एक-एक शख्स ने जबरदस्त डांस किया। वहीं, श्रीदेवी भी पीछे नहीं हटी थीं। लेकिन अचानक श्रीदेवी की मौत ने पूरे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। चलिए बताते हैं किसकी शादी में दुबई गई थीं श्रीदेवी...
2 of 5
Mohit Marwah
दरअसल, दुबई में सोनम कपूर के चचेरे भाई और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी थी। इस फैमिली फंक्शन के लिए पूरा कपूर खानदान वहां पहुंचा था। रविवार को सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर दोनों मुंबई एयरपोर्ट से डेस्टिनेशन पर रवाना हुए थे। वहीं बोनी कपूर, उनकी पत्नी श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे।
3 of 5
mohit marwah
गौरतलब है कि सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ पंजाब में अपनी फिल्न की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन दोनों बारात में शामिल होंगे। अर्जुन कपूर भी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, मोहित की फुफेरी बहन और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस शादी में शामिल नहीं हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mohit Marwah
मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं। उनकी शादी अंतरा मोतीवाला से हुई। अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं। मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'रागदेश' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इन सबके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म 'लव शॉट्स' में भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Mohit Marwah
बता दें कि अर्जुन से लेकर श्रीदेवी तक सभी नाचते हुए मोहित की बारात में पहुंचे। इससे पहले संगीत और मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। अर्जुन कपूर ने हाथों में दारू की बोतल लेकर अनिल कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'दे दारू' पर जमकर ठुमके लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।