फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   alia bhatt co star divya vinaykar passes away friend and rj rohini confirms her death

दिव्या विनयकर: आलिया भट्ट की साथी कलाकार का निधन, दोस्त और आरजे रोहिणी ने की पुष्टि

Tue, 20 Oct 2026 09:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 Oct 2026 09:59 PM IST
सार

Divya Vinaykar: फिल्म 'डार्लिंग्स' में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आईं साथी कलाकार दिव्या विनयकर का निधन हो गया है।
 

विज्ञापन
alia bhatt co star divya vinaykar passes away friend and rj rohini confirms her death
दिव्या विनयकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'डार्लिंग्स' में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आईं साथी कलाकार दिव्या विनयकर का निधन हो गया है। उनकी दोस्त और आरजे रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। अभिनेत्री का निधन किस वजह से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने दिव्या विनयकर के निधन को अप्रत्याशित बताया। इस मुश्किल समय में अभिनेत्री के परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की।
Trending Videos

आरजे रोहिणी की पोस्ट में क्या है?
आरजे रोहिणी ने दिव्या विनयकार की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत दुख और सदमे के साथ मुझे आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी डीवी (दिव्या विनयकर) अब हमारे बीच नहीं रहीं। यह अचानक और अप्रत्याशित था। उनका परिवार और वे सभी लोग, जिनके जीवन को उन्होंने अपने स्नेह और प्यार से छुआ था, इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं। कृपया अभी उनसे कोई सवाल न पूछें। जो लोग उन्हें अंतिम विदाई देना चाहते हैं। वे कल सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान घाट आ सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

alia bhatt co star divya vinaykar passes away friend and rj rohini confirms her death
डार्लिंग्स - फोटो : आईएमडीबी
किन फिल्मों में नजर आईं दिव्या?
अभिनेत्री दिव्या साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने एक महिला कांस्टेबल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शेफाली शाह अहम किरदारों में थीं। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन ने किया था। 

विनयकर ने 2022 की थ्रिलर फिल्म 'जलसा' में भी काम किया। इसमें विद्या बालन और शेफाली शाह अहम किरदारों में थीं।
विज्ञापन

अभिनय से पहले क्या करती थीं दिव्या?
अभिनय करने से पहले अभिनेत्री डिजिटल मार्केटिंग में काम करती थीं। वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फ्रीलांस कंटेंट राइटर और कवयित्री भी थीं। दिव्या ने डिजिटल मार्केटिंग में लगभग एक दशक तक काम किया। इसके बाद उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स में कदम रखा।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohini Ramnathan (@rotalks)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed