फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है श्रीदेवी के आखिरी जन्मदिन का वीडियो, देखिए क्या हुआ था उस दिन...

Sun, 25 Feb 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
sridevi death and her last birthday video goes viral see what was happened

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर ने सभी लोगों को चौंका दिया है। आम लोगों के साथ साथ पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूबा हुआ है। खूबसूरती का दूसरा नाम रहीं श्रीदेवी के निधन के बाद उनके आखिरी जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी देख रहे हैं। 54वें जन्मदिन पर सेलिब्रेशन के बाद जब श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटियों के साथ घर के लिए निकलीं तो कैमरा पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही थीं। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि श्रीदेवी ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। 

sridevi death and her last birthday video goes viral see what was happened
श्रीदेवी

वीडियो में बोनी कपूर श्रीदेवी का हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे थे। करीब सवा दो मिनट के वीडियो में सबसे पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर दिखाई देती हैं। वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके बाद बोनी कपूर श्रीदेवी और अपनी छोटी बेटी खुशी को लेकर बाहर निकलते हैं। फोटो पत्रकारों को देख पहले तो सभी दो कदम पीछे हटते हैं, लेकिन फिर वह लोग संभलते हुए आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं।

sridevi death and her last birthday video goes viral see what was happened
sridevi

इस दौरान श्रीदेवी फोटो खींच रहे लोगों को फ्लाइंग किस भी करने लगती हैं और वह आंखों पर उंगलियों को चश्मे नुमा रखकर कुछ इशारा करती हैं। वह मजाक के मूड में दिखाई देती हैं। श्रीदेवी के ऐसा करने पर बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर भी मुस्करा उठते हैं। बोनी कपूर जब श्रीदेवी का हाथ पकड़कर उन्हें कार तक ले जा रहे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death and her last birthday video goes viral see what was happened
sridevi

उस दौरान उनकी बेटी खुशी भी श्रीदेवी को सहारा देती हुई दिखती हैं। फिर आगे बढ़कर जाह्नवी गाड़ी का दरवाजा खोलती हैं और श्रीदेवी उसमें बैठ जाती हैं। श्रीदेवी के साथ उनकी दोनों बेटियां कार में पीछे की सीट पर उन्हीं के साथ बैठ जाती हैं, बोनी कपूर आगे की सीट पर बैठते हैं और कार निकल जाती है।

विज्ञापन
sridevi death and her last birthday video goes viral see what was happened
फाइल फोटो - फोटो : BBC

श्रीदेवी के जन्मदिन के एक और वीडियो में वह और उनके पति एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई देते हैं। पहले बोनी कपूर प्यार से श्रीदेवी के गाल पर किस करते हैं फिर श्रीदेवी बोनी कपूर के गाल पर किस करती हैं। वीडियो में दोंनों ही बहुत खुश दिखाई देते हैं। वीडियो में श्रीदेवी के साथ अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी दिखाई देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed