फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan on airport after tiger shroff attack give answer who says he took break from work

सलमान खान: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार बाहर निकले सुपरस्टार, लोगों के दावों का दिया तगड़ा जवाब

Tue, 20 Oct 2026 08:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 Oct 2026 08:23 PM IST
सार

Salman Khan: हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि सलमान खान अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं। इस बीच वह एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने लोगों के दावों का जवाब दिया है।
 

विज्ञापन
Salman Khan on airport after tiger shroff attack give answer who says he took break from work
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है। इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। इस गैंग का सलमान खान से भी खास नाता रहा है। इस बीच सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। इस हमले की वजह से दावा किया जा रहा था कि सुपरस्टार काम से ब्रेक ले रहे हैं।
विज्ञापन


मगर सलमान खान इस दावे को नकारते हुए एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। सलमान खान हाल ही में बिग बॉस पर बोले थे कि इस हफ्ते वह वीकएंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। उनके पहले से कुछ कमिटमेंट थे। इसी कमिटमेंट को पूरा करने के लिए शायद वह एयरपोर्ट पर नजर आए। इसी सिलसिले में वह कहीं जा रहे हैं। वह कहां जा रहे हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan on airport after tiger shroff attack give answer who says he took break from work
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए अभिनेता
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान को सुबह मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ कड़ी सुरक्षा थी। उनकी सिक्योरिटी में स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान थे। ऐसा लगता है कि सलमान को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

किसलिए सलमान ने लिया ब्रेक?
बताया जाता है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता दिल राजू हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन

Salman Khan on airport after tiger shroff attack give answer who says he took break from work
टाइगर से मुलाकात करते एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
कब हुआ टाइगर पर हमला?
  • बता दें कि 18 अक्तूबर की शाम को मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की गई।
  • टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।
  • हमले में टाइगर श्रॉफ को कुछ नहीं हुआ। मगर उनका ड्राइवर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

Salman Khan on airport after tiger shroff attack give answer who says he took break from work
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान खान को धमकी  
टाइगर पर हमले के बाद हमले में शामिल अनिल पंडित ने एक ऑडियो में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। उसका कहना था, 'जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed