श्रीदेवी के निधन हुए एक साल बीत चुका है। आज ही दिन दुबई के एक होटल में बाथटब में फिसलने से उनकी मौत हो गई थी। जैसे ही उनकी मौत की खबर भारत में लोगों में मिली, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। श्रीदेवी के मौत के बाद उनके ट्विटर से कई ट्वीट हुए, जिसके बाद ये सवाल उठा कि आखिर ये ट्वीट किसने किए और इनमें क्या लिखा था?
श्रीदेवी के अकाउंट से किए गए थे ये आखिरी 6 ट्वीट, अंतिम दिनों में ऐसे जी रही थीं 'चांदनी'
निधन के बाद से अब तक श्रीदेवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी 6 पोस्ट हो चुके हैं । सबसे पहला पोस्ट श्रीदेवी के निधन के 4 दिन बाद हुआ था । यह पोस्ट कपूर परिवार की तरफ से किया गया था । इसमें श्रीदेवी के निधन की जानकारी देते हुए कपूर परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी ।
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) February 28, 2018
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) April 13, 2018
तीसरा पोस्ट 3 मई को किया गया था । इस पोस्ट में श्रीदेवी की तरफ से उनका नेशनल अवॉर्ड लेते जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं । इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की गई थीं । फोटो में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, स्मृति ईरानी भी हैं ।
#NationalFilmAwards pic.twitter.com/vf2PbvAMxN
चौथा पास्ट 3 मई को किया गया था । इस पोस्ट में श्रीदेवी को मिले नेशनल अवॉर्ड की फोटो शेयर की गई थी । श्रीदेवी को 65वें नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया था ।
#NationalFilmAwards pic.twitter.com/Z5Fczy890U