श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है। उनके फैंस और परिवार वाले यह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी बड़ी सुपरस्टार इस दुनिया में नहीं रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में गिरने से हुई, यह स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है।
सवाल यह उठता है कि क्या श्रीदेवी के बेसुध होने की वजह सिर्फ शराब थी? क्या श्रीदेवी इतने नशे में थीं कि वॉशरूम तक अपने पैरों से चलकर गईं और अचानक बाथटब में गिरने और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। फोटो में आप जो बाथटब देख रहे हैं वह उसी होटल का है जहां श्रीदेवी दो दिन से रुकी थीं और जहां से उनके निधन की खबर आई। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बाथटब में श्रीदेवी डूब सकती हैं? अगर वह बेसुध होकर गिर पड़ी तो क्या बाहर उनके पति बोनी कपूर को कोई आवाज सुनाई नहीं दी।
दुबई पुलिस के अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अबतक श्रीदेवी का शव भारत नहीं आ पाया है। लेकिन उस रात क्या हुआ था जब श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांसे ली थी यह आज भी रहस्य बना हुआ है। अब तक होटल का सीसीटीवी भी सामने नहीं आया है। ऐसे में कई सवाल उठने लाजमी हैं।
#FLASH Forensic report says, #Sridevi died from accidental drowning (Source: UAE's Gulf News) pic.twitter.com/eWXdw1p1ZL
— ANI (@ANI) February 26, 2018
इसके अलावा श्रीदेवी के कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। सरकारी वकील ने श्रीदेवी के मेडिकल ट्रीटमेंट और उनकी सभी सर्जरी के डॉक्यूमेंट्स की भी जांच करने की मांग की है। वकील पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं। उन्होंने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। वहीं अमर सिंह, सुब्रह्मण्यम स्वामी ने श्रीदेवी के निधन पर हत्या का शक जताया है।
अभी यही उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार शाम तक श्रीदेवी का शव मुंबई पहुंच जाएगा। उधर, मुंबई के वर्सोवा के 'भाग्य' बंगले के बाहर रविवार देर रात से ही प्रशंसकों का जुटना जारी है। लोगों को उनका इंतजार है।