फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जितेंद्र से प्यार करना श्रीदेवी को पड़ा था महंगा, पत्नी के लिए छोड़ दिया था 'रूप की रानी' का साथ

Sun, 25 Feb 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Sridevi death Exposes Her Real Relationship With Jeetendra
sridevi
श्रीदेवी के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड समेत उनके फैन्स गहरे सदमे में हैं। श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थीं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। अगर लव लाइफ के बारें में बात करे तो श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के किस्से पूरे बॉलीवुड में काफी फेमस रहे लेकिन मिथुन के अलावा श्रीदेवी का नाम जितेंद्र से भी जुड़ा।
Sridevi death Exposes Her Real Relationship With Jeetendra
sridevi

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' से ही श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों में पहचान मिली थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के निर्देशक के.राघवेंद्र राव से जीतेंद्र ने ही श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने की बात कही थी। वहीं दूसरी तरफ जब श्रीदेवी को जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' के लिए साइन किया गया तो वह इस बात से बेहद खुश हुईं क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले से ही श्रीदेवी जितेंद्र की बड़ी फैन थीं।

Sridevi death Exposes Her Real Relationship With Jeetendra
श्रीदेवी
'हिम्मतवाला' जबरदस्त हिट रही और ये जोड़ी बॉलीवुड की हॉट केक बन गयी। जल्द ही दोनों के रोमांस के चर्चे भी आम हो गए। जितेंद्र को लेकर श्रीदेवी ने अपनी चाहत का इजहार किया तो बात जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर तक पहुंच गई। शोभा को इस बात की भी खबर थी कि जितेन्द्र के कहने पर ही श्रीदेवी को उनके साथ कास्ट किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi death Exposes Her Real Relationship With Jeetendra
sridevi
इसके बाद शोभा का धैर्य जबाव दे गया और दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ गया। इस तनाव को दूर करने को लेकर जब जितेंद्र ने श्रीदेवी को अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी से मिलवाया, तो शोभा कपूर और बेटी एकता कपूर ने उनकी ऐसी खातिरदारी की जिसे श्रीदेवी सालों बाद भी नहीं भुला पाई और यही मुलाकात जितेन्द्र और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास की वजह बन गई।
विज्ञापन
Sridevi death Exposes Her Real Relationship With Jeetendra
sridevi

श्रीदेवी ने खुद स्वीकार किया था कि बॉलीवुड में कामयाबी के लिए वो जीतेंद्र की शुक्रगुजार हैं। श्रीदेवी के मुताबिक जीतेंद्र उनके ड्रीम स्टार थे और उनके साथ उनका एक खास किस्म का रिश्ता रहा, पर स्टारडम मिलने के बाद श्रीदेवी जीतेंद्र से दूर होती गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed