बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था, हालांकि फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई। उनकी पुण्यतिथि से पहले चलिए जानते हैं आखिर कैसे वो होटल के कमरे में अकेली रह गई थीं।
2 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में जाने से पहले उन्होंने अपने पति बोनी कपूर से करीब 15 मिनट तक बातें भी की थी। श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसी खबरें फैलीं कि वो नशे में थीं लेकिन उनके करीबियों ने बताया था कि श्रीदेवी को कभी शराब पीते नहीं देखा।
3 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
दुबई के खलीज टाइम्स के मुताबिक, मोहित मारवाह की शादी के बाद पूरा कपूर खानदान 21 फरवरी तक मुंबई लौट चुका था लेकिन किसी एग्जीबिशन के लिए श्रीदेवी वहीं जुमैरा एमीरेट्स टावर्स होटल में अकेली रह गईं। इस बीच शनिवार यानी 24 फरवरी को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर वापस श्रीदेवी से मिलने पहुंचे।
4 of 5
Sridevi
- फोटो : file photo
बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे तक वह होटल में चेक-इन कर चुके थे। बोनी कपूर श्रीदेवी के कमरे में गए और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की। फिर एक्ट्रेस तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं। काफी देर तक जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने धक्का देकर दरवाजा खोला और श्रीदेवी को बाथटब में बेसुध हालत में पाया।
5 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर ने फौरन अपने दोस्त को फोन किया। रात 9 बजे दुबई पुलिस को भी सूचना दे दी गई। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात 11 बजे तक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली। आधी रात 1 बजे तक भारत के कई मीडिया हाउस ने उनकी मौत की खबर अपनी वेबसाइट पर छापी।