फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहीं बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार 'श्रीदेवी', ऐसा रहा उनका फिल्मी सफर

Sun, 25 Feb 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
sridevi death and her career in film industry

बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन श्रीदेवी ने बीती रात दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे लीं। वह एक पारिवारिक शादी समारोह के सिलसिले में अपने पति और छोटी बेटी के साथ दुबई गई हुई थीं, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी के यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने से उनका परिवार तो सदमे में है ही साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके तमाम चाहने वाले भी इस खबर से हैरान हैं। लोगों को अभी तक इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं श्रीदेवी के फिल्मी करियर के बारे में-

sridevi death and her career in film industry

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयाली और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। साल 1975 में आई फिल्म 'जूली' से श्रीदेवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग में डेब्यू किया था। श्रीदेवी की पहचान बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार के तौर पर की जाती है। वह अपने फिल्मी करियर की ऊंचाइयों के दौरान लाखों दिलों की धड़कन रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। 

sridevi death and her career in film industry

बचपन में ही अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने 12 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद साल 1978 में श्रीदेवी ने पहली बार लीड हीरोइन के तौर पर बॉलीवुड में अपना ऐसा जलवा बिखेरा की पूरे सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया। उन्होंने फिल्म सदमा, नगिना, खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया, चांदनी, जुदाई, लम्हे, चालबाज जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death and her career in film industry
श्रीदेवी

श्रीदेवी ने साल 1996 में अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्नवी और खुशी कपूर। फिलहाल इनकी बड़ी बेटी बॉलीवुड फिल्म धड़क से डेब्यू करने जा रही हैं। शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली। हालांकि इस दौरान वह कई टीवी शो में नजर आई थीं। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से  बड़े पर्दे पर कमबैक किया था।

विज्ञापन
sridevi death and her career in film industry
sridevi
हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को चौंका दिया था। इसके बाद पिछले साल उनकी फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने मां की भूमिका निभाई जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ भी हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed