फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोनी कपूर की इस आदत से परेशान रहती हैं खुशी, एक बार तो दोस्त को ही कर दिया था मैसेज

Wed, 24 Apr 2019 03:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
sridevi daughter khushi kapoor reveals how boney kapoor strict father
janhvi, khushi, boney - फोटो : social media

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अक्सर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखी जाती हैं। माना जा रहा है खुशी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यूू करने वाली हैं। अभी वो केवल 18 साल की हैं लेकिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। जाह्नवी और खुशी, नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंचीं जहां उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। 

sridevi daughter khushi kapoor reveals how boney kapoor strict father
khushi kapoor - फोटो : social media

खुशी ने अपने पिता बोनी कपूर पर कहा कि उनका व्यवहार इतना प्रोटेक्टिव है कि कई बार लगता है कि कोई कर्फ्यू लगा हो। दरअसल, नेहा धूपिया ने खुशी से पूछा कि 'तुम 18 साल की हो। मैं यह जानना चाहती हूं कि क्या तुम किसी तरह की मुसीबत में कभी फंसी हो?' नेहा के इस सवाल पर खुशी कहती हैं कि 'कर्फ्यू! मैं कहा हूं? मैं किसके साथ हूं? एक बार मेरे पिता ने मेरे दोस्त को एक मैसेज किया था कि हाय बेटा, अपनी और खुशी की फोटो भेजना।'

sridevi daughter khushi kapoor reveals how boney kapoor strict father
khushi kapoor - फोटो : social media

तब नेहा ने पूछा, ''क्या तुम्हारा परिवार इस बात से खुश है कि तुम डेटिंग कर रही हो या तुमने उन्हें इस बारे में बताया नहीं है?' खुशी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मेरे पिता को मेरे लायक एक ब्वॉयफ्रेंड से कोई परेशानी नहीं होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi daughter khushi kapoor reveals how boney kapoor strict father
Janhvi Kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram

नेहा ने जब खुशी से उनकी बॉलीवुड एंट्री पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'हां मैं बॉलीवुड में एंट्री करूंगी और इसमें मैं निर्देशक करण जौहर पर आंख बंद करके भरोसा करूंगी, हालांकि मेरे को-एक्टर का चयन मेरे पिता करेंगे।'

विज्ञापन
sridevi daughter khushi kapoor reveals how boney kapoor strict father
khushi kapoor - फोटो : social media

शो में खुशी ने बताया था कि उन्हें टैटू का बेहद शौक है। उन्होंने अपने शरीर पर तीन टैटू बनवाए हैं हालांकि श्रीदेवी और जाह्नवी इससे काफी परेशान थीं। खुशी इस बात पर जाह्नवी की खिंचाई करते हुए कहती हैं कि 'ये अपने पति को भी टैटू बनाने के लिए कहेगी और उस पर लिखेगी 'Property of JK'।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed