तेलुगू सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्री रेड्डी ने एक प्रोडक्शन मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। चेन्नई के कोयम्बटूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए श्री रेड्डी ने मैनेजर पर उनकी कार को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में ये शिकायत एक जनवरी को की थी। जिसमें उन्होंने पुरी घटना के बारे में बताया है।
2 of 4
sri reddy
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार श्री रेड्डी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें एक प्रोडक्शन मैनेजर पर शक है, जिसकी फिल्म की शूटिंग उनके पड़ोस में हो रही थी। पार्किंग की जगह न मिलने के कारण उसने अपनी कार श्री रेड्डी के घर के गेट के बाहर खड़ी कर दी। जिसके कारण श्री रेड्डी की कार को नुकसान पहुंचा। हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि श्री रेड्डी की कार को नुकसान कैसे पहुंचा।
3 of 4
sri reddy
- फोटो : file photo
खबर के अनुसार श्री रेड्डी की ऑडी कार को काफी नुकसान पहुंचा है। श्री रेड्डी साउथ सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अक्सर अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह साल 2018 में उस समय काफी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने टॉलीवुड के कई बड़े चेहरों पर कास्टिंग काउच जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के सामने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था।
4 of 4
sri reddy
- फोटो : file photo
वह अभिनेता पवन कल्याण पर कई बार बयानबाजी करने की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। बीते साल श्री रेड्डी ने जन सेना पार्टी के चीफ और अभिनेता पवन कल्याण पर हमला बोला है। गौरतलब है कि श्री रेड्डी और पवन कल्याण के बीच विवाद बहुत पुराना है। श्री रेड्डी कास्टिंग काउच को लेकर जिस समय आरोप लगाए थे, उस समय पवन ने मीडिया से कहा था कि सड़कों पर प्रोटेस्ट करने से बेहतर यह है कि उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए।
पढ़ें: कास्टिंग काउच मामले पर एक्ट्रेस का बड़ा बयान, बोलीं- मैंने कपड़े उतारे तो तुरंत सुनवाई हो गई