फ्रेंडशिप डे पर अगर आप भी अपने दोस्त के साथ कुछ
स्पेशल करना चाहते हैं या इस दिन को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो अपने दोस्त के साथ ये गाने जरूर सुनें। अगर आप दूर भी हैं तो उनके साथ ये प्यारे गाने शेयर कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऐसे ही कुछ खास गाने जो बना देंगे आपके फ्रेंडशिप डे को स्पेशल।
पढ़ें- Happy Friendship Day 2017: दोस्तों पर प्रैंक करना तो कोई इनसे सीखे...
'जंजीर' फिल्म का ये गाना 'यारी है इमान मेरा यार मेरी जिंदगी...' दोस्ती की मिसाल है। प्राण और अमिताभ इस रोल में खूब फबे भी हैं।
'दिल चाहता फिल्म' का गाना 'दिल चाहत है हम न रहें कभी यारों के बिन...' आपको कूल दोस्तों की याद दिलाएगा। दोस्ती जहां जुनून है, दोस्ती जहां सपने हैं, दोस्ती जहां क्यूट बदमाशियां हैं।
'शोले' फिल्म का ये गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' जय और वीरू की दोस्ती तो हर जेनरेशन के लिए मिसाल ही बन गई है।
'याराना' फिल्म का गाना, 'मेरे यार को मिला दे वो प्यार फिर जगा दे...' ये गाना आपकी आंखों में आंसू ला देगा।