फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South star Sruthi Shanmuga Priya husband arvind shekar Dies Due To Heart Attack Post Just One year of wedding

Sruthi Shanmuga Priya: इस दक्षिण अभिनेत्री पर टूटा दुखों का पहाड़, सालभर बाद ही उजड़ा मांग का सिंदूर

Fri, 04 Aug 2023 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Aug 2023 04:01 PM IST
सार

श्रुति ने अपने दिवंगत पति के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने इमोशनल कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
South star Sruthi Shanmuga Priya husband arvind shekar Dies Due To Heart Attack Post Just One year of wedding
श्रुति-अरविंद शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की चर्चित अभिनेत्री श्रुति शनमुगा प्रिया की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पति अरविंद शेखर का निधन हो गया है। शादी के सालभर बाद ही श्रुति की मांग सूनी हो गई है। बता दें कि हाल ही में श्रुति और अरविंद ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। बीते वर्ष 27 मई को दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर श्रुति ने अपने पति संग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बधाई दी थी। 

विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने 'द कश्मीर फाइल्स' विवाद पर फिर की बात, कहानी को बताया आंतरिक सच
विज्ञापन


दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
बता दें कि श्रुति के पति अरविंद शेखर भी मशहूर स्टार थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक अरविंद शेखर का निधन दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। उनकी आकस्मिक मौत से तमिल फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इधर, अदाकारा श्रुति शनमुगा प्रिया ने अपने पति की मौत के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan: डिजाइनर कपड़े नहीं पहनतीं सारा अली खान, बोलीं- हर वक्त सेलिब्रिटी बनकर नहीं रह सकती

साझा किया भावुक पोस्ट
श्रुति ने अपने दिवंगत पति के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने इमोशनल कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'सिर्फ शरीर है, जो बिछुड़ गया है। लेकिन आपकी आत्मा और सोच हमेशा मेरे साथ रहेगी और हमेशा मेरी सुरक्षा करेगी। रेस्ट इन पीस माय लव अरविंद शेखर... तुम्हारे लिए मेरा प्यार और भी बढ़ गया है। हमने पहले ही ढेर सारी यादें एक-दूसरे के साथ इकट्ठा की हैं, जो मैं जीवनभर अपने साथ रखूंगी। आपको बहुत मिस करती हूं और पहले से भी कहीं ज्यादा प्यार करती हूं अरविंद। आपको हमेशा अपने पास महसूस करती हूं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sruthi Shanmuga Priya (@sruthi_shanmuga_priya)



गलत सूचना न फैलाने का किया निवेदन
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें उन्होंने सभी से अपने पति को लेकर गलत सूचना का प्रसार न करने की अपील की है। श्रुति ने लिखा है, 'सभी यूट्यूबर्स, न्यूज चैनल और मीडिया से एक निवेदन है कि अफवाहें फैलाना बंद करें। इससे हमें दुख पहुंचता है। हम एक बेहद दुखद स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sruthi Shanmuga Priya (@sruthi_shanmuga_priya)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed