साउथ एक्ट्रेस नमिता और सीनियर एक्टर शरत बाबू इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, साउथ की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी नमिता और शरत बाबू की शादी की खबरें आ रही हैं। लेकिन शरत बाबू इस खबर को मात्र अफवाह कहकर टाल रहे हैं। लेकिन इससे पहले नमिता ने सरेआम शरत बाबू से किस मांगकर सनसनी मचा दी थी। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है दोनों की शादी से जुड़ी खबर का राज....
खबर है कि एक्ट्रेस नमिता कई बार अपने बोल्ड किरदारों से अपने चाहनेवालों के दिल में घर कर गई हैं। लेकिन एक बार वो कुछ ऐसा कर बैठी थीं जिससे लोग हैरान हो गए। बता दें कि 2013 में एक शूटिंग के दौरान नमिता ने डायरेक्टर से किस की डिमांड कर दी थी। दरअसल, शॉर्ट फिल्म 'हाय पूजा, आई एम कृष्णन' फिल्म के ऑडियो रिलीज के दौरान डायरेक्टर कृष्णकांत ने अपने पेरेंट्स को स्टेज पर बुलाया और उन्हें 'kiss' किया। इस पर नमिता ने कहा उनकी भी इच्छा है कि वो कृष्णकांत को इसी तरह प्यार से किस करें। इस पर कृष्णकांत ने हंसते हुए कहा था- 'मेरे लिए इससे बेहतर ऑफर नहीं हो सकता। अगर किसी को मुझसे जलन हो रही है तो इसके लिए मैं बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हूं।'
फिल्म 'बाहुबली' के 'कटप्पा' से फरमा चुकी हैं इश्क
नमिता साउथ की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं और फिल्मों में उनका अंदाज सबसे कातिलाना रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता की उम्र के हीरो के साथ भी ऐसे बोल्ड सीन किए हैं कि देखने वाले के मुंह खुले रह गए। 35 वर्षीय नमिता ने फिल्म ‘इंग्लिशकरन’ में बहुत ही बोल्ड सीन दिए थे और फिल्म भी बोल्ड सीन के चलते कई दिनों तक सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में नमिता ने एक्टर सत्यराज (62) यानि कि 'कटप्पा' के साथ बोल्ड सीन फरमाए थे।
1998 में रहीं 'मिस सूरत'
1998 में 'मिस सूरत" रह चुकी नमिता को एक बार किडनैप करने की भी कोशिश की गई। लेकिन समय रहते नमिता को बचा लिया गया। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि वे शख्स नमिता का जबरा फैन था । बाद में नमिता के ही कहने पर ही पुलिसवालों ने उसे रिहा कर दिया। बता दें कि नमिता को साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी सबसे लंबी हीरोइन में गिना जाता है। नमिता की हाइट तकरीबन 6 फीट है और कराटे में डबल ब्लैक बेल्ट जीत चुकी हैं। 2001 में नमिता 'मिस इंडिया' कम्पीटिशन में रनरअप थीं विजेता एक्ट्रेस सेलिना जेटली रही थीं।
'टॉयलेट एक प्रोजेक्ट' पर कर रहीं काम
बता दें कि नमिता भारत सरकार के ग्रामीण इलाकों में टॉयलेट मुहैया करवाने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं बोल्ड एक्ट्रेस के लाखों की संख्या में फैन्स भी हैं और 2500 से भी अधिक फैन्स क्लब से भी जुड़ी हुई हैं।