फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कटप्पा' संग रोमांस कर चुकी इस बोल्ड एक्ट्रेस ने मांगा था डायरेक्टर से 'KISS', अब आई शादी की खबरें

Mon, 16 Oct 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Mon, 16 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
south film actress namita asked to kiss a director now news in sky of marriage
Namita

साउथ एक्ट्रेस नमिता और सीनियर एक्टर शरत बाबू इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, साउथ की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी नमिता और शरत बाबू की शादी की खबरें आ रही हैं। लेकिन शरत बाबू इस खबर को मात्र अफवाह कहकर टाल रहे हैं। लेकिन इससे पहले नमिता ने सरेआम शरत बाबू से किस मांगकर सनसनी मचा दी थी। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है दोनों की शादी से जुड़ी खबर का राज....

south film actress namita asked to kiss a director now news in sky of marriage
Namita and Sharat

खबर है कि एक्ट्रेस नमिता कई बार अपने बोल्ड किरदारों से अपने चाहनेवालों के दिल में घर कर गई हैं। लेकिन एक बार वो कुछ ऐसा कर बैठी थीं जिससे लोग हैरान हो गए। बता दें कि 2013 में एक शूटिंग के दौरान नमिता ने डायरेक्टर से किस की डिमांड कर दी थी। दरअसल, शॉर्ट फिल्म 'हाय पूजा, आई एम कृष्णन' फिल्म के ऑडियो रिलीज के दौरान डायरेक्टर कृष्णकांत ने अपने पेरेंट्स को स्टेज पर बुलाया और उन्हें 'kiss' किया। इस पर नमिता ने कहा उनकी भी इच्छा है कि वो कृष्णकांत को इसी तरह प्यार से किस करें। इस पर कृष्णकांत ने हंसते हुए कहा था- 'मेरे लिए इससे बेहतर ऑफर नहीं हो सकता। अगर किसी को मुझसे जलन हो रही है तो इसके लिए मैं बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हूं।'

फिल्म 'बाहुबली' के 'कटप्पा' से फरमा चुकी हैं इश्क

south film actress namita asked to kiss a director now news in sky of marriage
Namita And Satyaraj
नमिता साउथ की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं और फिल्मों में उनका अंदाज सबसे कातिलाना रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता की उम्र के हीरो के साथ भी ऐसे बोल्ड सीन किए हैं कि देखने वाले के मुंह खुले रह गए। 35 वर्षीय नमिता ने फिल्म ‘इंग्लिशकरन’ में बहुत ही बोल्ड सीन दिए थे और फिल्म भी बोल्ड सीन के चलते कई दिनों तक सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में नमिता ने एक्टर सत्यराज (62) यानि कि 'कटप्पा' के साथ बोल्ड सीन फरमाए थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

1998 में रहीं 'मिस सूरत'

south film actress namita asked to kiss a director now news in sky of marriage
Namita

1998 में 'मिस सूरत" रह चुकी नमिता को एक बार किडनैप करने की भी कोशिश की गई। लेकिन समय रहते नमिता को बचा लिया गया। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि वे शख्स नमिता का जबरा फैन था । बाद में नमिता के ही कहने पर ही पुलिसवालों ने उसे रिहा कर दिया। बता दें कि नमिता को साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी सबसे लंबी हीरोइन में गिना जाता है। नमिता की हाइट तकरीबन 6 फीट है और कराटे में डबल ब्लैक बेल्ट जीत चुकी हैं। 2001 में नमिता 'मिस इंडिया' कम्पीटिशन में रनरअप थीं विजेता एक्ट्रेस सेलिना जेटली रही थीं।

विज्ञापन

'टॉयलेट एक प्रोजेक्ट' पर कर रहीं काम 

south film actress namita asked to kiss a director now news in sky of marriage
Namita

बता दें कि नमिता भारत सरकार के ग्रामीण इलाकों में टॉयलेट मुहैया करवाने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं बोल्ड एक्ट्रेस के लाखों की संख्या में फैन्स भी हैं और 2500 से भी अधिक फैन्स क्लब से भी जुड़ी हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed