बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह वैसे तो अपने अतरंगी फैशन और एनर्जेटिक वाइब्स के लिए जाने जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के गाने ऊं अंतावा फेम सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही अपनी-अपनी फिल्मों में जमकर धमाल मचाया है। अगर दोनों एकसाथ स्क्रीन पर आ जाएं तो सोचिए क्या धमाल मच सकता है। शायद कुछ ऐसा होने वाला है, इसीलिए दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में रणवीर सिंह और सामंथा एकसाथ नजर आ रहे हैं।
Viral: बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद के बीच सामने आई रणवीर सिंह और सामंथा की तस्वीर, फिल्म में साथ आएंगे नजर!
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह पाइलेट की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह ने नीले रंग की शर्ट पहनी है। तस्वीरें सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों एकसाथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या है इस बारे में अभी तक तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। हालांकि दोनों इन दिनों अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं और आने वाले दिनों में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सामंथा ने एक और तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें खुला आसमान नजर आ रहा है। तस्वीर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए कितना एक्साइटेड हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा गुनाशेखर के निर्देशन में बन रही फिल्म शकुंतलम में नजर आने वाली हैं। सामंथा के साथ इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू आराह भी नजर आएंगी। रणवीर को वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। बहुत जल्द रणवीर आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेता रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में भी दिखाई देने वाले हैं।