फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर और साउथ की मशहूर अभिनेत्री महालक्ष्मी शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने हाल ही मे अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी अनिल से हुई थी। उनसे उनका एक बेटा भी है। शादी के बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा विवाद रहे जिसके चलते एक्ट्रेस ने अपनी राहें अलग कर लीं, लेकिन अब उन्हें रवींद्र के रूप में हमसफर मिल गया है।
South Actress: साउथ की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर से रचाई शादी, तस्वीरें देख फैंस को नहीं हो रहा यकीन!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Sep 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन