टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। वहीं, अब इस रिपोर्ट पर पक्की मुहर लग चुकी है। साथ ही फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। हाल ही में लव रंजन और अंकुर गर्ग दो अन्य निर्माताओं के साथ सौरभ गांगुली से उनके कोलकाता स्थित आवास पर मिले, जहां फिल्म को लेकर ढेरों चर्चाएं हुईं। आइए इससे जुड़े अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
सौरभ गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2021 में खुद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने ट्वीट कर अपने बायोपिक बनाए जाने की जानकारी दी थी। सौरभ ने बताया था कि लव फिल्म्स के बैनर तले उनकी बायोपिक बनाई जाएगी। वहीं, ताजा जानकारी की बात करें तो सौरभ गांगुली की बायोपिक पर इसी साल के अंत तक काम शुरू होने की संभावना है। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर अंकुर गर्ग और लव रंजन ने 26 मई को कोलकाता के बेहला स्थित सौरभ गांगुली के आवास पर उनसे मुलाकात भी की।
3 of 5
सौरभ गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने सौरभ गांगुली से बातचीत की और उनके जीवन की दिलचस्प और अलग-अलग घटनाओं को रिकॉर्ड किया। इस दौरान दोनों की बातचीत सौरभ की पत्नी डोना गांगुली और उनके करीबियों से भी हुई। ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम पूरा हो चुका है, जिस पर साल के अंत में काम शुरू होने जा रहा है।
Krishna Bhatt: विक्रम भट्ट के घर से इस दिन उठेगी बेटी कृष्णा की डोली, शादी की डेट और वेन्यू फाइनल
4 of 5
सौरभ गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ गांगुली की बायोपिक में उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक और अनसुने किस्से होंगे। हालांकि, सौरभ गांगुली का किरदार कौन निभाएगा इस पर अब भी फाइनल मुहर नहीं लगी है, लेकिन बीते लंबे समय से सामने आ रही रिपोर्ट में इस भूमिका को निभाने के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है।
Alia Bhatt: आलिया के नाना नरेंद्र राजदान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने रद्द की विदेश यात्रा
5 of 5
सौरभ गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, जब रणबीर कपूर से इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि अब तक किसी निर्माता ने इस फिल्म के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है। रणबीर के बाद सौरभ गांगुली का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना का नाम सामने आया, लेकिन इस नाम पर भी पक्की मुहर नहीं लग पाई है। वहीं, रिपोर्ट तो यह भी है कि सौरभ गांगुली की बायोपिक भारी-भरकम बजट में तैयार की जाएगी। सौरभ से पहले कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज और सचिन तेंदुलकर जैसे स्टार क्रिकेटर्स की बायोपिक बनाई जा चुकी है।