अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे अधिक प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए कलाकारों में एक हैं। पिछले साल चार फिल्मों (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज) में नजर आने के बाद अक्षय की करीब आधा दर्जन नई फिल्में और कतार में हैं, जो इस साल से लेकर अगले साल रिलीज होंगी। अब इस लिस्ट में एकता कपूर की एक्शन कॉमेडी फिल्म का नाम भी जुड़ गया है।
2 of 4
Akshay Kumar, Ekta Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
उल्लेखनीय है कि अक्षय और एकता करीब सात साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था वहीं एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। जानकारी के अनुसार अक्षय ने हाल ही में एकता की फिल्म के लिए हामी भरी है।
3 of 4
ekta kapoor
- फोटो : instagram
यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। स्क्रिप्ट को लेकर अभी काम बाकी है जिसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन कोई नया निर्देशक कर सकता है। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जाएगा। एक सूत्र के अनुसार अक्षय दूसरी फिल्मों के साथ ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे। वह अगले साल पांच फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। वह अपने आपको किसी सीमित किरदार में नहीं बांधना चाहते हैं इस वजह से उन्हें जो भी स्क्रिप्ट अच्छी लग रही है उसे वह हां कह रहे हैं।
4 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : amar ujala mumbai
आने वाले समय में अक्षय कुमार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। हाल में इसकी रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 27 मार्च को दस्तक देने वाली थी। वहीं 2 मार्च को इसका ट्रेलर सामने आएगा। इसके बाद ईद पर उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' रिलीज होगी। इसके अलावा उनके खाते में 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्में भी शुमार है।
पढ़ें: नीना गुप्ता की 25 साल पुरानी तस्वीर देख खुद को नहीं रोक पाए ये अभिनेता, किया ऐसा कमेंट