दो साल पहले जब हिन्दी सिनेमा के छेदी सिंह सोनू सूद ने भारतीय महिला बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु की बायोपिक बनाने की घोषणा की, तबसे ही लोग कयास लगा रहे हैं कि कौन पीवी सिंधु का रोल अदा करेगा। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि कौन पीवी सिंधु का किरदार अदा करने जा रहा है, लेकिन यह पता चला है कि पीवी सिंधु और भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार खुद सोनू सूद अदा करने जा रहे हैं।
इस बात को लेकर सोनू सूद भी काफी उत्साहित हैं। सोनू कहते हैं " मैं पीवी सिंधु की बायोपिक में पुलेला गोपीचंद का किरदार अदा करने जा रहा हूं, यह बात अपने आप में ही बहुत गौरवान्वित करने वाली बात है। पी वी सिंधु को भी इस बारे में खबर है, वहीं अभी तक पुलेला से 2-3 बार ही मेरी मुलाकात हुई है, आगे किरदार की और जानकारी के लिए मैं उनसे और मुलाकात करना चाहूंगा। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं उनका किरदार अदा करूंगा।"
पीवी सिंधु के किरदार के लिए कई बार दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया, पर अभी तक कुछ पक्का नहीं हो पाया है। सोनू के हिसाब से अभी तक बस स्क्रिप्ट फाइनल की गई है, जिसके बाद जल्द ही कास्टिंग भी शुरू की जाएगी। सोनू सूद आशा करते हैं कि इस साल के आखिर तक वह इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर देंगे।
सोनू ने यह भी कहा कि हमारी लेखकों की टीम पूरी तरह से सिंधु और उनके परिवार के टच में रहती है। लेखकों ने सिंधु से अभी तक खूब सारी बातें भी की हैं, साथ ही साथ उनकी पहली जीत से लेकर अभी तक के सभी अनुभव लेखकों नें अपने जेहन में उतार लिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जितना हो सके उतनी सच्चाई दिखाना चाहते हैं। सोनू को आखिरी बार रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में देखा गया था।
5 of 5
साइना नेहवाल
- फोटो : pti
यह फिल्म और कहानी एक बहुत ही ज्यादा प्रेरणादायक है। ये तो आपको पता ही है कि एक बायोपिक साइना नेहवाल पर भी बन रही हैं, जिसमें परिणीति चोपड़ा उनका किरदार अदा करने वाली हैं।