हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे और फिल्म मेकर जिस दौर में अपने बच्चों के लिए सिनेमा में ही कैमरे के आगे या पीछे जगहें फिक्स करने में लगे हुए हैं, ऐसे में मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने का फैसला किया है। सोनू सूद के मुताबिक अपने बेटे अयान को क्रिकेट खेलते देखने के बाद ये फैसला किया।
अयान के लिए सोनू ने बाकायदा एक क्रिकेट कोच भी तैनात कर दिया है। कम लोग ही जानते होंगे कि उत्तर प्रदेश के आगरा में पढ़ाई करने वाले सोनू सूद कॉलेज के दिनों में क्रिकेटर ही बनना चाहते थे और भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्होंने कई साल क्रिकेट खेला भी लेकिन, किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई।
3 of 5
sonu sood
- फोटो : file photo
हिंदी और साउथ की फिल्मों में नाम कमा रहे सोनू सूद अक्सर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते मुंबई में दिखते हैं। सोनू कहते हैं, ‘अयान को क्रिकेट खेलते देखने के बाद मुझे लगा कि उसमें एक बल्लेबाज के लिए जरूरी सारे रिफ्लेक्सेस हैं। वह तकनीकी रूप से कुशल है और उसे अब सही मार्ग दर्शन और नियमित अभ्यास की जरूरत है।’
4 of 5
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
अपने बेटे की क्रिकेट कोचिंग के लिए सोनू सूद ने दिवेश उपाध्याय नामक क्रिकेट कोच की सेवाएं ली हैं और जब भी समय मिलता है खुद भी कोचिंग के दौरान मौजूद रहते हैं। दिवेश की निगरानी में अयान को हर दिन कम से कम चार घंटे की कोचिंग सोनू सूद ने तय की है।
सोनू सूद की इस कोशिश की तमाम क्रिकेटरों ने सराहना की है। यही नहीं क्रिकेटर राशिद खान ने तो अयान को अपना वह बल्ला भी गिफ्ट कर दिया है जिससे उन्होंने पहले 50 रन बनाए थे।