रील लाइफ में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक विलेन का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हासिल करने वाले अभिनेता सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो निकले। कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए अभिनेता की दरियादिली देखकर लोगों ने उन्हें अपना रियल हीरो मान लिया है। सोनू सूद अब भी अक्सर लोगों की मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं। अभिनेता को ऐसा करते देख बॉलीवुड गलियारों में अफवाहें गरम थीं कि सोनू सूद जल्द ही पॉलीटिक्स जॉइन करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब हाल ही में सोनू सूद ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर उठते कयासों पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा..
Sonu Sood: पॉलिटिक्स में एंट्री करने जा रहे सोनू सूद! अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान-परेशान
कोरोना काल में सोनू सूद ने लोगों की इस कदर मदद की कि वे उन्हें मसीहा मानते हैं। उन्होंने न सिर्फ दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद की, बल्कि जरूरतमंदों को खाने की सामग्री भी बांटी थी। इसके बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि सोनू सूद बहुत जल्द राजनीति में एंट्री मार सकते हैं। लेकिन जो लोग उनके पॉलिटिक्स में आने का इंतजार कर रहे थे उन सभी के लिए बुरी खबर है क्योंकि हाल ही में अभिनेता ने साफ कर दिया है कि उन्हें यह सब चीजें पसंद नहीं हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने बयान दिया, 'जब पॉलिटिक्स की बात आती है तो मैं आपको बता दूं मुझे दो बार राज्यसभा सांसद बनने का ऑफर मिल चुका है, लेकिन मैंने उसे स्वीकार नहीं किया। इतना ही नहीं मुझे बड़े से बड़े पद ऑफर हो चुके हैं। यहां तक डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी ऑफर हो चुका है, लेकिन मुझे यह सब चीजें एक्साइट नहीं करती हैं। खुद अपने नियम बनाना चाहता हूं क्योंकि मैं किसी के बनाए हुए रास्ते पर नहीं चलना चाहता।'
आपको बता दें, सोनू सूद ने हाल ही में सुपरहिट फिल्म 'दबंग' में अपने किरदार छेदी सिंह को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें यह किरदार पहले बिल्कुल भी पसंद नहीं था , जिसकी वजह से उन्होंने 'दबंग' को रिजेक्ट कर दिया था। अभिनेता का मानना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में उनका किरदार काफी एरोगेंट था, जो उनकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं करता था। लेकिन बाद में अभिनेता की ना सुनकर उनके इस किरदार को थोड़ा कॉमिकल बनाया गया, जिसके बाद सोनू सूद ने रोल के लिए हामी भरी।
Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर डिंपल ने रणबीर को जड़े थे 15-20 थप्पड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आए थे। मालूम हो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। हालांकि, अब जल्द ही फैंस उन्हें फिल्म 'फतेह' में देखेंगे, जिसका एलान हाल ही में किया गया है।
Kangana Ranaut: दीपिका की तारीफ पर कंगना को रास नहीं आए ट्रोल्स के सवाल, ऐसे बंद कर दी सबकी बोलती