{"_id":"6141d0ce8ebc3ebd877013bf","slug":"sonu-sood-office-in-mumbai-surveyed-by-income-tax-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह जगहों पर सर्वे करने का दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पड़ताल: सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह जगहों पर सर्वे करने का दावा
Wed, 15 Sep 2021 04:24 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Sep 2021 04:24 PM IST
सार
सोनू सूद के मुंबई में मौजूद छह परिसरों में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
विस्तार
कोरोना काल में गरीब मजदूरों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद के मुंबई में मौजूद छह परिसरों में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि एक बयान में उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि इस दौरान एक्टर ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बने मसीहा
सोनू सूद ट्विटर, फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह से मजदूरों की मदद की उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। वे आज भी किसी की मदद करने की हर संभव कोशिश करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का हिस्सा हैं। इसके अलावा वे और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
साल 2020 में शुरू हुई इस खतरनाक महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। बस उस वक्त से लेकर आज भी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है।