आर्थिक रूप से कमजोर, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। लोगों के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा को लेकर हर तरफ सोनू सूद की तारीफ हो रही है। उन्होंने लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने का कारवां शुरू किया था, जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए किसी ने उनसे पढ़ाई के लिए मदद मांगी तो किसी ने बिजनेस के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। अब एक्टर की इस दारियादिली के चलते एक युवक को नया पैर मिलने जा रहा है।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
20 साल के एक युवक ने सोनू कौ टैग करते हुए ट्वीट किया, 'सोनू सूर सर मेरा नाम दिनेश मनिकांता है और मैं 20 साल का हूं। मुझे सच में आपकी मदद की जरूरत है क्योंकि एक्सिडेंट के चलते मैंने घुटने के ऊपर से अपना बायां पैर गंवा दिया है। डॉक्टर्स ने कहा है कि आर्टिफिशियल पैर में 7 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा। मेरे पैरंट्स टेलर हैं। प्लीज सर।'
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'आपको इसी हफ्ते नया पैर मिलने जा रहा है, अपने माता-पिता को बता दीजिए।' सोनू सूद की इस मदद के बाद युवक दोबारा से चल सकेगा। इस रिप्लाई के बाद लोग सोनू सूद को भगवान मान रहे हैं। हर तरफ उनकी तारीफ की जा रही है।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Twitter- @SonuSood
सोशल मीडिया पर यह कमेंट वायरल हो रहा है। सोनू बेरोजगार हुए लोगों को काम दिलवाने के साथ वो जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Twitter- @SonuSood
सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उन्हें उनके घर भिजावाया। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद की गुहार भी लगाते रहते हैं। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है कि वह अब बच्चों को स्कॉलरशिप देने वाले हैं, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की कमी न हो।