भारत में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से दूसरे शहर में फंसे प्रवासी मजदूर अपने घर वापस जाना चाहते हैं। ऐसे में सोनू सूद इन मजदूरों के लिए 'भगवान' बनकर सामने आए हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) ने इन गरीब प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। एक्टर इन लोगों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए जो लोग भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से मदद मांग रहे हैं, वह दिल खोल के उनकी मदद कर रहे हैं। अब तक बसों की कई खेप इन मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर भी लोग उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।
Sonu Sood: प्रवासी मजदूरों के लिए 'भगवान' बनकर आए सोनू सूद तो सोशल मीडिया पर बनने लगे जोक्स, देखें मीम्स
मीम बनाने के लिए सबसे ज्यादा आलिया भट्ट की इस तस्वीर का प्रयोग हो रहा है जिसमें वह कहती हैं, मुझे घर जाना है....
😂😂😂😂😂😂 https://t.co/mQMV1gvC3t
— sonu sood (@SonuSood) May 21, 2020
लोगों ने तो भानूप्रताप के नाम से सोनू सूद की बस सर्विस भी शुरू कर दी है..अब तक ये बस सर्विस आपने सूर्यवंशम फिल्म में ही देखी होगी...
— sonu sood (@SonuSood) May 21, 2020
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020
"रो क्यों रही हो? मैं हूं न, मैं पहुंचाऊंगा तुम्हें घर...रोने का नहीं, डिटेल्स भेजने का...।"
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020