{"_id":"67886ee21c7965b32200deb0","slug":"sonu-sood-film-box-office-collection-fateh-and-ram-charan-game-changer-box-office-collection-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ठंडे बस्ते में गई 'फतेह', गेम चेंजर का भी बुरा हाल, जानें फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: ठंडे बस्ते में गई 'फतेह', गेम चेंजर का भी बुरा हाल, जानें फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Thu, 16 Jan 2025 07:59 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:59 AM IST
सार
सोनू सूद और राम चरण दोनों अभिनेताओं की अदाकारी का जलवा सिनेमाघरों में नहीं चल पा रहा है। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
गेम चेंजर, फतेह
- फोटो : यूट्यूब
सोनू सूद और राम चरण दोनों ही अभिनेताओं का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सका है। फिल्म फतेह और गेम चेंजर दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता होने आया लेकिन फिल्में कुछ खास कमाई नहीं कर सकी हैं।
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर की कमाई में आई गिरावट
राम चरण की गेम चेंजर की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं। फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन यानी बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई ही बॉक्स ऑफिस पर की है। इस फिल्म की कमाई में मंगलवार की तुलना में काफी गिरावट दर्ज की गई। 450 करोड़ रुपये में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 112.65 करोड़ रुपये ही कमा सकी है।

गेम चेंजर (हिंदी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी आए फिल्म में नजर
गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई हैं।

फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
'फतेह' की भी निकली हवा
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' ने 1 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं कर पा रही है। इस फिल्म ने कुल 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' ने 1 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं कर पा रही है। इस फिल्म ने कुल 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 2.4 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 2.1 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 2.25 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 95 लाख रुपये |
| पांचवां दिन | 1.5 करोड़ रुपये |
| छठा दिन | 1 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 10.20 करोड़ रुपये |
विज्ञापन
फतेह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'फतेह' की कहानी
'फतेह' की कहानी एक स्पेशल ऑपरेशन अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सोनू सूद ने निभाया है, जो एक साइबर क्राइम सिंडिकेट से लड़ते हुए अपने बीते हुए कल का सामना करते हैं। जैकलीन फर्नांडीज ने एक हैकर का किरदार निभाया है, जो सोनू के साथ इस सफर में उनका साथ देती हैं।