'दबंग' फिल्म में
सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानि सोनू सूद ने आज 43 साल के हो गए हैं। सोनू ने अपने माता-पिता के निधन के बाद से कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। वो जन्मदिन पर केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं।
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सोनू खुद तो काफी पॉपुलर हैं लेकिन अपनी फैमिली को वो लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं।
2 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल
- फोटो : BollywoodPapa
सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। क्या आपको मालूम है कि दोनों की शादी को 20 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं।
3 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल
- फोटो : The Bridal Box
सोनू और सोनाली ने 25 सितम्बर 1996 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो बाकी स्टार वाइव्स जितनी पॉपुलर नहीं हैं।
4 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल
- फोटो : sharestills
सोनू की सोनाली से मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं वहीं सोनाली तेलुगू हैं। सोनाली के बारे में बोलते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं।
5 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल
- फोटो : Rediff
सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस दौरान सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई में वन बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो गए। इस फ्लैट को सोनू और उनकी पत्नी तीन और लोगों के साथ शेयर करते थे।