{"_id":"5c5be8febdec224b7a554b58","slug":"sonu-nigam-hospitalized-share-pics-with-swollen-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम का इस गंभीर बीमारी से हो गया ये हाल, तस्वीरें देख फैंस ने मांगी सलामती की दुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू निगम का इस गंभीर बीमारी से हो गया ये हाल, तस्वीरें देख फैंस ने मांगी सलामती की दुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonu nigam
Link Copied
सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं । इस वक्त सोनू निगम एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं । सोनू निगम ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर बीमारी के बारे में बताया है ।
2 of 5
sonu nigam
- फोटो : अमर उजाला
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की । इसमें सोनू निगम की आंख सूजी हुई नजर आ रही है । वहीं दूसरी फोटो में उनके ऑक्सीजन मास्क भी लगा दिख रहा है । सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हुई तो फैंस भी देखकर हैरान रह गए ।
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on
3 of 5
sonu nigam
दरअसल, सोनू निगम की सी फूड खाने से ऐसी हालत हो गई है । सोनू निगम ने इसके बारे में बताते हुए लिखा, 'सी फूड खाने से ऐसा हो गया हूं । अगर समय रहते मैं हॉस्पिटल नहीं पहुंचता तो ये और भी बढ़ सकता था ।'
सोनू निगम को फिलहाल आईसीयू से छुट्टी मिल चुकी है । अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही वह उड़ीसा अपना शो करने गए थे। सोनू को बीकेसी के एक मशहूर रेस्तरां में खाना खाने के बाद एलर्जी हुई थी। उनकी हालत सामान्य ही थी, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ घंटोंं के लिए उन्हें आईसीयू में एहतियात के तौर पर रखा।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
तस्वीर शेर करने के साथ सोनू निगम ने अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा । उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया । इससे हमें एक सीख मिलती है कि कभी भी किसी भी एलर्जी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ।मेरे केस में मुझे सी फूड से एलर्जी हुई । अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं जाता तो बात और बढ़ जाती । मेरे श्वासनली में भी सूजन हो सकती थी और मुझे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।