अमृता सिंह इन दिनों प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खबरों में हैं। अपने मामा मधुसूदन बिम्बेट के निधन के बाद इस प्रॉपर्टी को लेकर सारा अली खान और अमृता सिंह ने देहरादून पुलिस से मदद मांगी थी। अमृता ने अपने मामा मधुसूदन की कजिन बहन ताहिरा से ये गुजारिश की थी वो अपने भाई की तरफ से की गई इस अपील को रद्द करवा दें।
2 of 5
sara alii khan with amrita singh
- फोटो : social media
अमृता ने सिविल कोर्ट के जज रमेश सिंह से इस मामले को खारिज करने की गुजारिश की थी। अब इस मामले पर अमृता को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया है। अब वो जिला अधिकारी से संपर्क करके सारी औपचारिकताएं पूरी करेंगी, जिसके बाद ये पूरी प्रॉपर्टी अमृता और ताहिरा के नाम पर हो जाएगी। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए के आसपास है।
इससे पहले देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में विवादित बिम्बट हाउस को ताहिरा बिम्बट ने कब्जा कर लिया था। बीते सोमवार से इस परिसर में उन्होंने साफ सफाई शुरू करा दी थी। साथ ही पुराना गेट भी हटा दिया गया था। इस मसले में ताहिरा बिम्बट का कहना था कि संपत्ति को लेकर भाई से विवाद था, लेकिन जब वे ही नहीं रहे तो मुकदमा भी कौन लड़ेगा। उन्होंने वसीयत के अस्तित्व में होने से भी इंकार किया था।
4 of 5
amrita singh mama property
बीते सोमवार को इस विवादित संपत्ति पर अचानक एक जेसीबी आकर खड़ी हो गई। दर्जनों मजदूर एक साथ यहां साफ सफाई और गेट को हटाने लग गए। विवादित संपत्ति में अचानक हुई हलचल के चलते पुलिस भी सतर्क हो गई। क्लेमेंटटाउन थाने से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें जवाब मिला कि यह संपत्ति ताहिरा बिम्बट को मिल चुकी है।
5 of 5
sara ali khan, amrita singh
बता दें कि क्लेमेंटटाउन में पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित 20 बीघा संपत्ति का है। यह संपत्ति फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के ननिहाल के परिवार की है। गत 19 जनवरी तक इस संपत्ति पर अमृता के मामा मधुसूदन बिम्बट काबिज थे। इस संपत्ति पर अमृता और उनकी मौसी यानी ताहिरा बिम्बट ने हक जताया था।