'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बॉक्स ऑफिस पर सुहाना सफर जारी है। फिल्म रिलीज हुए 2 हफ्ते होने वाले हैं। इतने कम समय में इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने दूसरे वीकेंड के बाद 73 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, जबकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का जलवा, जानिए क्या रहा कलेक्शन?
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 73.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह के कलेक्शन की किसी को उम्मीद नहीं थी। इस फिल्म में कोई बड़ा चेहरा नहीं था बावजूद एंटरटेनिंग कंटेंट की वजह से ये दर्शकों को खींचने में कामयाब रही।
#SonuKeTituKiSweety continues its HEROIC RUN... [Week 2] Fri 5.83 cr, Sat 6.55 cr, Sun 7.02 cr, Mon 2.71 cr, Tue 2.62 cr, Wed 2.59 cr. Total: ₹ 73.26 cr. India biz... SUPER-HIT... #SKTKS
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स हैं। यह फिल्म युवाओं पर आधारित है जिसमें दोस्ती और प्यार को दर्शाया गया है। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद तीनों नई कहानी के साथ जमकर कॉमेडी कर रहे हैं।