'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म रिलीज हुए 2 हफ्ते होने वाले हैं। इतने कम समय में इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही। यहां तक की यह फिल्म महज 12 दिन में बजट से दोगुनी कमाई भी कर चुकी हैं।
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है। हालांकि इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर लगता है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 6.55 करोड़, रविवार को 7.02 करोड़, सोमवार को 2.71 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में यह फिल्म अब तक 68.06 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का बजट महज 30 करोड़ था ऐसे में यह फिल्म सुपरहिट की कैटेगरी में शामिल हो गई है।
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स है। यह फिल्म युवाओं पर आधारित है जिसमें दोस्ती और प्यार को दर्शाया गया है।