टीवी के मशहूर सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। सोनारिका सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं।
सोनारिका 'दास्तान-ए-मोहब्बत' सीरियल में नजर आ रही हैं। हालांकि सलीम और अनारकली के प्यार की कहानी पर आधारित टीवी सीरियल 'दास्तान-ए-मोहब्बत' जल्द बंद होने जा रहा है। खबर है कि शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिलने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।
टीवी शो 'देवों के महादेव' में सोनारिका ने बेशक पार्वती का रोल किया था लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद बोल्ड हैं। सोनारिका अपनी बिकिनी फोटो की वजह से ट्रोलिंग की शिकार हो गई थीं।
दरअसल कई लोगों को इस बात से समस्या थी कि चूंकि उन्होंने स्क्रीन पर पार्वती का रोल किया है, इसलिए उन्हें बिकिनी में फोटो पोस्ट नहीं करनी चाहिए। यूपी से खास लगाव रखने वाली सोनारिका को कनपुरिया और लखनवी तहजीब बेहद पसंद है। सुंदरता और आकर्षक रूप के कारण सोशल मीडिया पर उनकी खासी फैन फॉलोइंग है।
पार्वती के रोल से मशहूर हुईं सोनारिका की बॉलीवुड में पहली फिल्म 'सांसें' है। फिल्म में सोनारिका के साथ रजनीश दुग्गल नजर आए थे। यह एक हॉरर फिल्म थी। सोनारिका ने साल 2015 में दक्षिण भारतीय फिल्मों में एंट्री ली थी।