सोनम कपूर की शादी साल की सबसे चर्चित सेरेमनी में से एक बन गई। शादी की सभी रस्में सिख रीति-रिवाज से हुईं । इस आलीशान शादी के वेन्यू की सजावट भी महंगे फूलों और कैंडल से की गई थी । सोनम की शादी उनकी मौसी के बंगले से हुई ।
PHOTOS: सोनम की शादी के लिए लंदन से मंगवाई गई थी मोमबत्तियां, डेकोरेशन देख चौंधिया जाएंगी आंखें
सोनम की शादी और रिसेप्शन के वीडियो और फोटो तो लगातार वायरल हो रहे हैं । कुछ वेन्यू की भी तस्वीरें आई हैं । शादी का वेन्यू बेहद शानदार था । मंडप के आस-पास खुशबूदार कैंडल और मोगरे के फूल सजाए गए थे ।
Sonam Kapoor n Rhea Kapoor with their Friends 💕💕 #sonamkishaadi #everydayphenomenal
A post shared by K A P O O R F A N S (@janhvikhushifan) on
ये कैंडल 'जो मैलोन' ब्रांड के थे, जिन्हें केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम की रॉयल वेडिंग में भी इस्तेमाल किया गया था। ये कैंडल्स स्पेशली लंदन से मंगवाए गए थे। एक कैंडल की कीमत करीब 7 हजार रुपए थी।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
शादी की रस्म के लिए वेन्यू पर गुरु ग्रंथ साहब रखा गया था । लोकेशन को पिंक और ब्लू थीम पर सजाया गया था । सेरेमनी में अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी, बोनी, अंशुला कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी पहुंचे थे।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
बता दें कि सोनम की मौसी कविता सिंह का यह बंगला 55 हजार स्क्वायर फीट में बना है। इस बेहद खूबसूरत बंगले का नाम रॉकडेल है। रिपोर्टस के अनुसार, मुंबई की सबसे महंगी जगहों पर स्थित इस बंगले की कीमत 70 करोड़ रुपए है।