फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर की शादी के इनविटेशन की तस्वीरें Leak, करोड़पति सेलेब्रिटी ने बनवाया इतना साधारण कार्ड

Wed, 02 May 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor wedding e card photos viral on social media
सोनम कपूर

कपूर फैमिली ने सोनम की शादी की डेट का ऐलान कर दिया है। सोनम 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी । इससे पहले 7 मई को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में अदा की जाएंगी । 

sonam kapoor wedding e card photos viral on social media
कार्ड

खबरें थीं कि शादी के लिए कार्ड नहीं छपेंगे । सोनम और आनंद को लगता है कि कार्ड छपवाने में पेपर वेस्ट होता है । ऐसे में इनविटेशन के लिए ई-कार्ड बनवाए गए हैं । शादी से एक हफ्ते पहले इस ई-इनविटेशन कार्ड की तस्वीरें आ गई हैं ।

sonam kapoor wedding e card photos viral on social media
कार्ड

स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के अनुसार, ये कार्ड सोनम की शादी के हैं।  मेहंदी से लेकर शादी तक के लिए अलग-अलग ई-कार्ड बने हैं । कार्ड का थीम ग्रीन रखा गया है । मेहंदी के कार्ड में लिखा है कि 7 मई को 4 बजे से यह फंक्शन शुरू होगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wedding e card photos viral on social media
कार्ड

मेहंदी की रस्म अनिल कपूर के घर 'सनटेक सिग्नेचर आइसलैंड' से होगी । वहीं मेहंदी के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है । ड्रेस कोड में व्हाइट ड्रेस होगी । इसके बाद 8 मई को दिन में शादी की रस्में अदा की जाएंगी । 11 से 12.30 बजे तक लंच का इंतजाम होगा ।

विज्ञापन
sonam kapoor wedding e card photos viral on social media
सोनम कपूर

शादी सोनम की मौसी की हवेली से होगी । शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी । शादी के लिए ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है । इसके बाद 8 मई को ही शाम को होटल 'द लीला' में ग्रांड रिसेप्शन होगा। इस पार्टी के लिए इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस कोड रखा गया है । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed