बड़े पर्दे पर लव स्टोरीज को बड़ी खूबसूरती से दिखाने वाले इम्तियाज अली आजकल खुद अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में हैं। इन दिनों वह एक ऐसी हसीना के साथ अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है, लेकिन शायद ही किसी को इस बात की जानकारी होगी।
यूं तो इम्तियाज अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही बात करते दिखाई देते हैं, लेकिन खबर है कि इन दिनों वह सेलिब्रिटी शेफ सारा टोड को डेट कर रहे हैं। सारा मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन-6 की कंटेस्टेंट रह चुकी है। सारा अभी रेस्त्रां की मालकिन होने के साथ-साथ CookBook लेखक भी हैं।
सारा लंबे टाइम से इंडिया में ही रह रही हैं। गोवा में उनका 250-seat नाम से ऑस्ट्रेलियन थीम रेस्टोरेंट है। बता दें सारा का 10 साल का एक बेटा भी है। उन्होंने Devinder Garcha नाम के शख्स से शादी की थी हालांकि दोनों अब साथ नहीं हैं।
महज 18 साल की उम्र में सारा ने काम करना शुरू कर दिया था। अपने खाने के शौक के चलते वह दुनिया की सैर कर रही हैं जिसके लिए वह भारत आई है। भारत में उनकी मुलाकात इम्तियाज अली से हुई। तभी से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।
बता दें, हाल ही में सारा ने अपने सोशन मीडिया पर अपने नए रेस्टोरेंट और बीच क्लब की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनके साथ इम्तियाज अली भी हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।